फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three bridges built on Hindon river in the district will be repaired

Saharanpur News: जनपद में हिंडन नदी पर बने तीन पुलों की होगी मरम्मत

Sun, 18 Feb 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three bridges built on Hindon river in the district will be repaired
सहारनपुर। हिंडन नदी के जर्जर हुए तीन पुलों की मरम्मत होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद चार महीने के भीतर कार्य पूर्ण होगा। पुलों की मरम्मत की जरूरत काफी पहले से महसूस की जा रही थी। मरम्मत के बाद क्षेत्र के अनेक गांवों के हजारों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

देवबंद से जाखनवाला एवं जड़ौदा पांडा होते हुए अंबेहटा मोहन मार्ग स्थित हिंडन नदी पर बने पुल लंबे समय से जर्जर पड़ा है। स्थानीय लोग पुल की मरम्मत की मांग कर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद स्वीकृति मिल गई है। पुल की मरम्मत पर 33 लाख रुपये खर्च होंगे। दौलतपुर-नानौता-मंगलौर मार्ग से नन्हेड़ा खुर्द क्षेत्र में हिंडन नदी पर बना पुल भी मरम्मत की बाट जोह रहा था। लोगों को इससे गुजरने में परेशानी रहती थी।
विज्ञापन

हादसे होने का खतरा भी बना हुआ था। लोक निर्माण विभाग इस पर भी 33 लाख रुपये के मरम्मत कार्य कराएगा। चिराऊ, रामनगर, अब्दुल्लापुर मार्ग क्षेत्र में हिंडन के तीसरे पुल की मरम्मत पर भी लोक निर्माण विभाग 33 लाख रुपये खर्च करेगा। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चार माह में मरम्मत का कार्य निपटाना होगा। इसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed