फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three bikes, cash and belongings burnt by fire

आग से तीन बाइकें, नगदी और सामान जला

Wed, 21 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three bikes, cash and belongings burnt by fire
गांव अपलाना में चर्खी में लगी आग - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। तेज हवाओं के चलते तीन गन्ना चर्खियों में आग लगने से हजारों की नगदी, तीन बाइक तथा अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों तथा दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के गांव अपलाना में किसान प्रीतम सिंह की जमीन है। उन्होंने उत्तराखंड के गुड़ ठेकेदारों को जमीन ठेके पर दे रखी है। इसमें ठेकेदारों ने गन्ने की चर्खियां लगा रखी हैं। मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब अचानक एक चर्खी में आग लग गयी तथा देखते ही देखते तेज हवा के चलते अन्य चर्खियों के पास ईंधन के रूप में पड़ी बेगास तक फैल गई और भूरा तथा सोनू ठेकेदार की चर्खी को भी चपेट में ले लिया। आग लगते देख चर्खी पर काम कर रही लेबर तथा अन्य ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू करने की कोशिश की परन्तु हवा तेज होने के कारण आग फैलती चली गयी। इसी बीच ग्रामीणों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठेकेदार सोनू तथा भूरा के मुताबिक उनकी तीन बाइक, चरखी पर रखी हजारों की नगदी तथा अन्य सामान आग में जलकर राख हो गया। साथ ही तथा आग बुझाते वक्त एक मजदूर का पैर भी जल गया। हालांकि ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड के प्रयास से पास ही स्थित नफीस की चर्खी तथा आसपास खड़ी गेहूं की तैयार फसल आग की जद में आने से बच गई।

गांव अपलाना में चर्खी में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी और ग्रामीण

गांव अपलाना में चर्खी में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी और ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed