फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three accused involved in stone pelting on mining officer's vehicle arrested

Saharanpur News: खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three accused involved in stone pelting on mining officer's vehicle arrested

विज्ञापन
बेहट। खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी घटना के समय ही मौके से पकड़ा गया था। अब तक इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें, कि 15 नवंबर की रात गांव बरथा कोरसी के पास खनन जोन में खनन अधिकारी सुभाष सिंह की गाड़ी को घेरकर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के मालिकों, चालकों व अधिकारियों की लोकेशन देने वाले उनके फील्डरों की भीड़ ने घेरकर पथराव किया था। भीड़ ने खनन अधिकारी की गाड़ी के चालक के साथ भी मारपीट की थी। इस घटना में खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे की तरफ से नौ लोगों को नामजद करते हुए 30-35 अज्ञात के खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी राजेश पुत्र सहीराम निवासी गांव नानौली मौके से पकड़ा गया था। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन और आरोपियों सुफियान पुत्र अब्दुल शमी व अर्श आलम पुत्र ताजुल हसन निवासी गांव महेश्वरी खुर्द थाना देहात कोतवाली तथा शाहनवाज पुत्र मतलूब निवासी गांव बिजोपुरा थाना देहात कोतवाली को गिरफ्तार किया है। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खनन जोन में पीएसी तैनात

खनन अधिकारी की गाड़ी पर पथराव की घटना के बाद जिला प्रशासन ने खनन जोन में पीएसी तैनात की है। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पीएसी की तैनाती की गई है। एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। पीएसी के जवान यमुना नदी में हरियाणा की तरफ यूपी क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे, ताकि हरियाणा के लोगों को भी यूपी क्षेत्र में आकर यमुना नदी में अवैध खनन करने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed