फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three accused arrested with 82 thousand and printer recovered who came to run fake notes in Shakambhari fair

UP: शाकंभरी मेले में नकली नोट चलाने आए दंपती सहित तीन गिरफ्तार, 82 हजार की नगदी और प्रिंटर बरामद

Mon, 27 Mar 2023 08:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Mar 2023 08:42 PM IST
सार

Saharanpur News : शाकंभरी मेले में नकली नोट चलाने आए दंपती सहित तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से 82 हजार की नगदी, प्रिंटर और उपकरण बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Three accused arrested with 82 thousand and printer recovered who came to run fake notes in Shakambhari fair
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में लगे मेले में नकली नोट चलाने आए एक दंपती सहित तीन आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास नकली नोट छापने के प्रिंटर आदि उपकरण और 82 हजार की नकदी बरामद हुई है। इनमें एक आरोपी पर पूर्व में गैंगस्टर लगी थी।

विज्ञापन


सहारनपुर में एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मां शाकंभरी देवी में एक महिला सहित तीन लोग दुकानदार को दो हजार का नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। दुकानदार को शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो दो हजार का नोट नकली निकला। पुलिस ने तीनों को मिर्जापुर थाने पर लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने नकली नोट छापना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर प्रिंटर, 82 हजार के नकली नोट, चाकू, कागज और एक बोलेरो कार बरामद हई।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने नाम सोमपाल पुत्र पलटू राम निवासी गांव नियामतपुर कोतवाली देवबंद, रवि उर्फ रविंदर पुत्र रतीराम, किरण पत्नी रवि उर्फ रविंदर निवासी गांव जंधेड़ा कोतवाली रामपुर मनिहारान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फांसी देने की मांग: जेल में पेटभर खाना खाया, फिर चैन की नींद सोए हत्यारे, ठुमके लगाती दिखी कातिल मां

गैंगस्टर आरोपी है सोमपाल
एसपी देहात ने बताया कि सोमपाल का आपराधिक इतिहास है। यह पहले भी नकली नोट छापने के मामले में मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी और देवबंद कोतवाली जेल गया था। इस पर गैंगस्टर भी लगी है।

यह भी पढ़ें: तालिबानी सजा: युवक का मुहं काला कर किया गंजा, फिर पहनाई जूते-चप्पलों की मामा, मारपीट का वीडियो वायरल

घर पर ही छापते थे नकली नोट
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी रविंदर के घर पर नकली नोट छापते थे। इसके लिए यह मोटे कागज का इस्तेमाल करते थे। असली नोट को दोनों तरफ से स्कैन करने के बाद प्रिंटर से नकली नोट छापकर बाजार में चलाते थे। इनके पास से 500 और दो हजार के नकली नोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed