{"_id":"64eb81a04aab45178a062fa6","slug":"thousands-of-citizens-of-eight-wards-of-old-city-yearn-for-water-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-8412-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुराने शहर के आठ वार्डों के हजारों नागरिक पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुराने शहर के आठ वार्डों के हजारों नागरिक पानी को तरसे
विज्ञापन
गांधी पार्क में बदली जा रही पानी की पाइप लाइन
-बिना पूर्व सूचना के आठ वार्डों में अचानक बंद कर दी गई जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पुराने शहर के आठ वार्डों में बिना पूर्व सूचना के जलापूर्ति बंद कर दी गई। गर्मी में बिन पानी के लोग बिलबिला उठे। स्थानीय पार्षदों ने निगम अधिकारियों को फोन लगाए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। घटना को लेकर पार्षद और स्थानीय नागरिकों की अधिकारियों के साथ बहस तक हुई। इसे लेकर पार्षद नाराज हैं, जिन्होंने रविवार को बैठक की। उन्होंने मंडलायुक्त, महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत करने का निर्णय लिया।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत गांधी पार्क स्थित ओवरहैड टैंक की मुख्य लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया गया। इसकी वजह से पुराने शहर के वार्ड 43, 07, 66, 62, 58, 69, 68, 57 में बिना पूर्व सूचना के जलापूर्ति बंद कर दी गई। इसकी वजह से लोग पानी के लिए तरस गए। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि पानी के लिए लोग हैंडपंपों तथा मस्जिदों और मंदिरों पर आश्रित हो गए। उन्होंने बताया कि पानी नहीं आने की शिकायत निगम के संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन वहां से कोई सही उत्तर नहीं मिला। इसके बाद स्मार्ट सिटी में काम कर रहे संबंधित अधिकारियों को फोन किया गया।
आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में पार्षदों और पीड़ित नागरिकों के साथ बदसलूकी की। इसकी शिकायत स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन उन्होंने फोन बंद कर लिए। अंत में मामले की शिकायत फोन कॉल के जरिए महापौर डॉ. अजय कुमार से की गई। मंसूर बदर ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के जलापूर्ति बंद करने के साथ ही संंबंधित अधिकारियों के रवैये से पार्षद नाराज हैं। पार्षदों ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मंडलायुक्त, महापौर और नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है। बैठक में पार्षद इमरान सेफी, इजहार मंसूरी, बिलाल अंसारी, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन वार्डों में आपूर्ति बंद होने की कही गई थी बात
नगर निगम के जल कल विभाग के महाप्रबंधक राधेश्याम यादव ने गांधी पार्क स्थित ओवरहैड टैंक की मुख्य लाइन को शिफ्ट करने के कारण 24 और 25 अगस्त को जिन वार्डों में जलापूर्ति बाधित रहने की बात कही थी। उनमें वार्ड 24, 28, 32, 40, 44, 69 व वार्ड 70 शामिल थे। लेकिन अन्य वार्डों बिना बताए जलापूर्ति बंद कर दी गई।
गांधी पार्क में ओवरहैड टैंक की मुख्य लाइन शिफ्ट करने के कारण अन्य वार्डों जलापूर्ति बाधित रहने की जानकारी पार्षदों के द्वारा मिली है। जब शिफ्टिंग आदि का कार्य चलता है तो इस तरह की घटना हो जाती है, जिसमें नागरिकों को सहयोग करना चाहिए। रही बात बदसलूकी करने की तो यदि ऐसा हुआ है तो वह गलत है। - राधेश्याम यादव, महाप्रबंधक, जलकल