फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those speaking Talibani language have no right to live in the country: Kataria

तालिबानी भाषा बोलने वालों को देश में रहने का हक नहीं: कटारिया

Sat, 21 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Those speaking Talibani language have no right to live in the country: Kataria
दिल्ली रोड पार्स्वनाथ सिटी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विचार रखते परिव? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि तालिबानी भाषा बोलने वालों को देश में रहने का हक नहीं है। जो भी व्यक्ति तालिबानी भाषा बोलेगा या आतंकवाद का समर्थन करेगा, उसके खिलाफ प्रदेश सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान मानवता का संदेश देने वाला देश है, यहां चींटियों को आटा खिलाया जाता है, गाय और गंगा नदी को मां कहा जाता है, यहां सभी का समावेश है। यहां गर्दन काटने वालों की प्रशंसा करने का सवाल ही नहीं है। गर्दन काटने वाले जैसा करेंगे, उनको वैसा ही काटना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तालिबान की भाषा बोली है, मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई कराई है, क्योंकि मौजूदा राज कोई भी ऐसा न बोल सकता है न कर सकता है। वहीं, किसानों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी में बहुमत का किसान शांत है, जो विरोधी दलों के उकसावे में आ गए हैं और विपक्षियों के हाथों का खिलौना बने हैं, सिर्फ वही शोर शराबा मचा रहे हैं। देवबंद का नाम देववृंद किए जाने की मांग के संबंध में उनका कहना था कि जो भी पौराणिक नाम है, वह होने चाहिए, देवबंद का नाम भी देववृंद होना चाहिए। गैस सिलिंडर की महंगाई पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर गरीब के घर तक गैस चूल्हा पहुंचाया और उनका स्तर भी ऊपर उठा है। सब्सिडी पर सिलिंडर गरीबों को योजना के तहत मिल रहा है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होंगे प्रदेश के 17 बस अड्डे
सहारनपुर। परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि कोरोना काल में परिवहन निगम कर्मियों ने पूरे दमखम से सेवा की। राजस्थान और अन्य राज्यों से छात्रों को कोरोना काल में उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लाखों को लोगों को बॉर्डर पर लाकर खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के 17 बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं, साथ ही कई जिलों में बस अड्डों को अपनी जमीन पर भी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में भाजपा कार्यालय पर परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने बूथ सत्यापन बैठक ली। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकर्ता जुट जाएं। किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। बूथ समितियों में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ही महिलाओं की भी भागीदारी हो। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, रामपुर मनिहारान प्रभारी देवव्रत त्यागी, विधायक देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक मामचंद लांबा, क्षेत्रीय कार्यकारिणी शिवराज रोड, जिला महामंत्री पवन सवई, राधेश्याम शर्मा, जिला मंत्री सोहन मुखिया, विपिन भारती, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र बूथ सत्यापन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed