{"_id":"6081b71f8ebc3eb9205a5d0a","slug":"those-returning-from-kumbh-are-not-being-investigated-saharanpur-news-mrt5356045128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ से लौटने वालों की नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ से लौटने वालों की नहीं हो रही जांच
विज्ञापन
कुंभ से लौटने वालों की नहीं हो रही जांच
सहारनपुर। हरिद्वार में चल रहे कुंभ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुंभ स्नान करके बड़ी संख्या में लोग सहारनपुर लौट रहे हैं। गागलहेड़ी को छोड़कर जनपद की सीमाओं पर हरिद्वार कुंभ से लौटने वालों की कोविड जांच की व्यवस्था नहीं है, ऐसे में संक्रमण और बढ़ने की आशंका है।
हरिद्वार जिले की तरफ से सहारनपुर में तीन प्रमुख रास्तों से प्रवेश होता है। इनमें सबसे ज्यादा लोग छुटमलपुर क्षेत्र में बड़कला चेकपोस्ट से प्रवेश करते हैं। यहां कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम विभाग की तैनात नहीं है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद चार बजे इस चेकपोस्ट से बेरोकटोक यात्रियों के वाहन यूपी की सीमा में घुस रहे थे। जबकि इससे एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरिद्वार की मंडावर पुलिस चेकपोस्ट पर वहां की पुलिस उत्तराखंड में प्रवेश पर कोविड 19 की एंटीजन किट से जांच कर रही है।
उधर, देवबंद क्षेत्र में लखनौता चौराहे से हरिद्वार से आने वाले यात्री यूपी की सीमा में प्रवेश करते हैं। यहां भी कोविड जांच की व्यवस्था नहीं है। हालांकि गागलहेड़ी क्षेत्र में काली नदी पुलिस चेकपोस्ट पर जिले में आने वाले यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है, लेकिन यह भी नाममात्र के लिए ही है। ज्यादातर यात्री बिना जांच के सहारनपुर की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। कुछ यात्री हरिद्वार से वाया देहरादून होते हुए भी जिले में आते हैं। सहारनपुर जिले की सीमा में डाट मंदिर या मोहंड में भी आने वाले यात्रियों की जांच नहीं हो रही है। सुनहटी खड़खड़ी सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि काली नदी चेकपोस्ट पर कोविड जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी यहां तैनात स्वास्थ्य टीम ने 104 यात्रियों की जांच एंटीजन किट से की, कोई पॉजिटिव नहीं आया।
विज्ञापन
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बस अड्डों और अन्य स्थानों पर जांच की जा रही है। निगरानी समितियां भी बाहर से आने वालों की जांच में लगी हैं। उत्तराखंड बॉर्डर पर गागलहेड़ी क्षेत्र में जांच होती है, लेकिन अन्य स्थानों पर नहीं हो रही है। - डा. बीएस सोढ़ी, सीएमओ