फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those in three to five km will not be charged toll tax

तीन से पांच किमी में रहने वालों से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स

Sun, 11 Oct 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Those in three to five km will not be charged toll tax
चमारीखेड़ा टोल पर स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री करने की मांग मानने के बाद खुशी व्यक्त करते पूर्व ? - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर और गागलहेडी की तरफ पांच-पांच तथा पूर्व और पश्चिम की तरफ तीन-तीन किमी के दायरे में आने वाले गांवों के निवासियों से चमारीखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा पर टोल नहीं लिया जाएगा। इसकी घोषणा रविवार को एसडीएम सदर ने धरना स्थल पर पहुंचकर की। इस घोषणा के बाद टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों के लिए टोल फ्री कराने की मांग को लेकर सपा और असपा का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि छह अक्तूबर को सपा और असपा कार्यकर्ताओं द्वारा टोल माफी की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर धरना चल रहा था। इस दौरान पूर्व एमएलसी उमर अली खान, पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान, विधायक संजय गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष चौ रुद्रसैन के साथ ही भीम आर्मी, प्रधान संगठन, किसान यूनियन आदि के कार्यकर्ताओं ने लगातार धरने को सहयोग दिया। रविवार की सुबह पहले तो एसडीएम सदर अनिल कुमार ने धरने पर बैठे लोगों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। इसके बाद एसडीएम दोपहर एक बजे धरना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने छुटमलपुर और गागलहेडी की तरफ पांच पांच किमी तथा पूर्व और पश्चिम में तीन तीन किमी तक बसे ग्रामीणों को टोल से मुक्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। फरहाद गाडा ने धरने को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान हाजी रियासत, रागिब प्रधान, राजिक प्रधान, जुनेद गाडा, फैजान प्रधान,, नफीस प्रधान, मोहम्मद तनवीर, जुल्फक्कार, मोहसीन, मसूद, डॉ. शाहनवाज, तौसीफ, वसीम, गुलफाम अली, वसीम अहमद, सुशील सैनी, प्रदीप राणा, अनुराग चौधरी, मोहित राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed