फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Those coming from outside will be investigated, 21 days will be monitored

Monkeypox Alert: बाहर से आने वालों को होगी जांच, 21 दिन रहेगी निगरानी

Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
सार

मंकीपॉक्स को लेकर इस समय पूरे प्रदेश में अलर्ट है। दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक काफी दिनों पहले हो चुकी है। गाइडलाइन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए और उसमें कोई लक्षण भी नहीं हैं तो वह 21 दिनों तक निगरानी में रहेगा।

विज्ञापन
Those coming from outside will be investigated, 21 days will be monitored
मंकीपॉक्स के खतरे से करें बचाव के उपाय - फोटो : istock

विस्तार

सहारनपुर जिले में मंकीपॉक्स को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन दिनों यदि कोई व्यक्ति संक्रमित क्षेत्रों से आता है, तो उसे अपनी जांच करानी होगी। स्वास्थ्य विभाग उनकी 21 दिनों तक निगरानी करेगा। इस अवधि में व्यक्ति रक्तदान भी नहीं कर सकेगा। हालांकि अभी जिले में मंकीपॉक्स का कोई मामला नहीं मिला है।

विज्ञापन


मंकीपॉक्स को लेकर इस समय पूरे प्रदेश में अलर्ट है। दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक काफी दिनों पहले हो चुकी है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति में कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उसकी सूचना तुरंत दें।
विज्ञापन


गाइडलाइन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए और उसमें कोई लक्षण भी नहीं हैं तो वह 21 दिनों तक निगरानी में रहेगा।

इतना ही नहीं यह व्यक्ति इन 21 दिनों तक रक्तदान भी नहीं कर सकेगा। क्योंकि व्यक्ति के रक्तदान करने से सही व्यक्ति भी संक्रमण की संभावना रहती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जिले में अभी मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग बाहर से आने वालों पर विशेष नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed