फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This time foreigners rarely tasted the taste of Indian mango

गत वर्ष से 2313.05 क्विंटल कम हुआ आम का निर्यात

Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
This time foreigners rarely tasted the taste of Indian mango
इस बार विदेशियों कम ही चख पाए भारतीय आम का स्वाद
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद से होने वाला आम का निर्यात इस वर्ष घट गया है। गत वर्ष जहां जिले से 2861.1 क्विंटल आम का निर्यात हुआ है, वहीं इस बार यह आंकड़ा मात्र 548.05 क्विंटल तक ही पहुंच सका है। गत वर्ष से इस बार 2313.05 क्विंटल आम का कम निर्यात हुआ है। इसकी बड़ी वजह हवाई भाड़ा में वृद्धि और आम के कम उत्पादन को माना जा रहा है।
मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस में निर्यात किए जाने वाले आम की प्रोसेसिंग की जाती है। दुनिया के अनेक देशों में जनपद के आम की काफी मांग है। जनपद से प्रतिवर्ष खासी मात्रा में आम का निर्यात होता है, लेकिन इस बार आम के निर्यात में काफी कमी आई है। नेपाल को छोड़कर अधिकांश देशों को आम का निर्यात हवाई मार्ग से होता है। निर्यातकों के अनुसार हवाई भाड़ा बढ़ने का असर आम के निर्यात पर पड़ा है। निर्यातक तबजील अहमद ने बताया कि गत सीजन में लंदन के लिए आम का भाड़ा करीब 190 रुपये प्रति किलो था, वह इस बार बढ़कर लगभग 222 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन

इससे विदेशों में आम की पहुंच महंगी हो गई है। इसके चलते आम का निर्यात प्रभावित हुआ है। गत वर्ष जहां जनपद से करीब 2861.1 क्विंटल आम का निर्यात हुआ था। वहीं इस बार यह आंकड़ा मात्र 548.05 क्विंटल पर ही सिमट गया। गत वर्ष से इस बार 2313.05 क्विंटल आम का कम निर्यात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आम का निर्यात गत वर्ष की तुलना में 2313.05 क्विंटल कम हुआ है। इसकी बडी वजह हवाई किराए में बढोत्तरी होना है। दूसरे इस बार जनपद में आम का उत्पादन भी कम रहा है। इस बार मैंगो पैक हाउस से मात्र 548.05 क्विंटल आम का ही निर्यात हुआ है। - जगपाल सिंह पुंडीर, प्रभारी, मैंगो पैक हाउस एवं वरिष्ठ निरीक्षक
जनपद से आम के निर्यात की स्थिति (किलो में)
वर्ष निर्यात
2018 361595
2019 727895
2020 268001
2021 286110
2022 54805
नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed