फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is the turn in the case of firing on MP Chandrashekhar, the court gave its decision on the affidavit

सांसद चंद्रशेखर पर गोली चलाने के मामले में आया ये मोड़, चश्मदीद काशी मौर्य के शपथ पत्र पर कोर्ट ने दिया निर्णय

Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
सार

सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के दौरान उनके साथ मौजूद रहे गवाह काशी मौर्य के शपथ पत्र को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
This is the turn in the case of firing on MP Chandrashekhar, the court gave its decision on the affidavit
नगीना सांसद चंद्रशेखर।

विस्तार

आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के दौरान उनके प्रतिनिधि और गवाह काशी मौर्य ने एसएसपी को आरोपियों की कार का नंबर मैसेज किया था। इस संबंध में काशी मौर्य ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में शपथ पत्र दाखिल किया, जिसको अदालत ने स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई अब चार सितंबर को होगी।
विज्ञापन

 

मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत विचाराधीन है। सांसद चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले में उनके प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही हो चुकी है। पिछली तारीख पर काशी मौर्य ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में शपथ पत्र दिया था, जिसमें काशी ने बताया था कि चंद्रशेखर पर हमले के दौरान मैंने ही आरोपियों की कार नंबर एसएसपी को मैसेज किया था। बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई के दौरान काशी मौर्य के शपथ पत्र को अदालत ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में तीन गवाही हो चुकी हैं। अब सांसद चंद्रशेखर और जांच अधिकारी की गवाही होनी बाकी है, जो पूरे मामले सबसे अहम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था प्रकरण
पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और उनके साथी डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंडी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed