फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is the new India, it gives a befitting reply to the enemy's actions: Devendra

यह है नया भारत, दुश्मन की हरकत का देता है माकूल जवाब : देवेंद्र

Sun, 18 May 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
This is the new India, it gives a befitting reply to the enemy's actions: Devendra
रामपुर मनिहारान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक देवेंद्र निम। संवाद
रामपुर मनिहारान। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर चुनैहटी फाटक से रामपुर मनिहारान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों में देश के प्रति जुनून और जोश दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रणाम किया।
विज्ञापन

दस किमी लंबी यात्रा में देशभक्ति की गंगा बहती रही। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि यह नया भारत है, जो दुश्मन देश को उसकी हरकत का माकूल जवाब देता है।
विधायक ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तान बेबस नजर आया। पाकिस्तान ने सेना का पराक्रम देखकर चार दिनों में ही घुटने टेक दिए। तिरंगा यात्रा का दिल्ली हाईवे स्थित गांवों के ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष करते रहे।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर निकले लोगों ने सेना को नमन किया। तिरंगा यात्रा दिल्ली हाईवे चुनहेटी चौकी से शुरू होकर रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, संजय चेयरमैन, सपन जैन, प्रवीण सैनी, विनोद पंवार, देवराज सिंह, विजयपाल सिंह, नकुल चौधरी, शिवकुमार प्रधान, संदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed