फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   This is the Municipal Corporation, the rule of changing boards in three years does not apply here.

Saharanpur News: यह है नगर निगम, यहां नहीं चलता तीन साल में पटल बदलने का नियम

Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
This is the Municipal Corporation, the rule of changing boards in three years does not apply here.
- जब तक गंभीर आरोप या गड़बड़ी की शिकायत न हो तो तब तक नहीं बदलता पटल
विज्ञापन

- लिपिकों को कार्य देने में भी झोल, किसी पर तीन-तीन विभाग, कोई खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर में तीन साल में लिपिकों के पटल बदलने के शासन के आदेश बेमाने साबित हो रहे हैं। यहां जब तक किसी लिपिक पर गंभीर आरोप या गड़बड़ी की शिकायत न हो तब तक उसका पटल नहीं बदलता है। यही वजह है कि कई लिपिक चार और पांच साल से एक ही पटल पर जमे हैं। इसके अलावा कई लिपिकों पर दो से तीन विभागों की अहम जिम्मेदारियां हैं, जबकि कुछ लिपिक टाइम पास कर रहे हैं। यानी उन्हें निचले अधिकारियों का स्टेनो आदि बनाकर रखा हुआ है।
नगर निगम में करीब दो दर्जन लिपिक हैं। शासन के आदेश हैं कि जिस लिपिक को किसी पटल पर तीन साल से अधिक हो जाएं तो उसका पटल परिवर्तन कर दिया जाए, लेकिन शासन के ये आदेश नगर निगम सहारनपुर में पूरी तरह लागू नहीं हो रहे हैं। यहां करीब आठ साल से शासन के आदेशों के अनुरूप लिपिकों के पटल नहीं बदले जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इन आठ साल में पटल नहीं बदले गए हैं। यदि किसी लिपिक द्वारा गड़बड़ी करने या फिर अन्य किसी प्रकार की शिकायत होती है तो संबंधित का पटल बदला जाता है। अन्यथा जिस लिपिक की कोई शिकायत नहीं है वह चार से पांच साल से एक ही पटल पर जमा है। दूसरा मामला यह है कि कुछ लिपिकों को तीन-तीन महत्वपूर्ण विभाग दिए हुए हैं। जबकि कुछ लिपिक जिम्मेदारी मिलने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

- तीन साल में पटल बदलने का आदेश है, लेकिन लिपिकों को उनकी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाती है। कुछ लिपिक ऐसे होते हैं, जो दो से तीन विभागों को अच्छे से संभाल लेते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जो एक जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा पाते हैं। इसी वजह से कुछ मामलों में पटल परिवर्तन करना मुश्किल रहता है, क्योंकि मुख्य उद्देश्य काम को आगे बढ़ाना होता है। - एसके तिवारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/अपर नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लिपिकों के पटल बदलने का विचार शुरू में ही मेरे मन में आया था, लेकिन वह जल्दबाजी होती। मेरा मानना है कि पहले लिपिकों की काबिलियत देख ली जाए कि कौन किस काबिल है। अब हमने सबको समझ और देख लिया है। जल्द ही उनकी क्षमता के अनुसार पटल परिवर्तन किया जाएगा, किसी भी लिपिक को एक ही पटल पर ज्यादा दिन नहीं देने दिया जा सकता। शासन की भी यही मंशा है। -डॉ. अजय कुमार, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed