फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: This is a smart city... Roads are full, water entered the shops

यूपी: बारिश ने खोली पोल, देखिए स्मार्ट सिटी का हाल, सड़कें लबालब और दुकानों में घुसा पानी

Wed, 14 Jul 2021 10:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Jul 2021 10:03 AM IST
सार

मानसून की पहली बारिश ने स्मार्ट सिटी में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। यहां बारिश होने से सड़कें पानी से लबालब रहीं तो दुकानों में भी गंदा पानी घुस गया।

विज्ञापन
Saharanpur News: This is a smart city... Roads are full, water entered the shops
सहारनपुर में बारिश। - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

सहारनपुर में मानसून की पहली बारिश ने स्मार्ट सिटी के नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। अनेक मोहल्ले और बाजार जलमग्न हो गए। सड़कें पानी से लबालब रहीं तो दुकानों में भी गंदा पानी घुस गया। यह हालत तब है, जबकि जून माह में नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को झमाझम बरसात के बाद दिनभर रिमझिम होती रही। शहर के बाजार और मोहल्ले चंद मिनटों में जलमग्न हो गए। नाले और नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया। शहर के निचले इलाकों में बारिश और नालियों का पानी कई घरों में भर गया। बूढ़ी माई चौक पर जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि वह कई साल से नालों के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, मगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


उधर, रायवाला कपड़ा मार्केट और रानी बाजार में भारी जलभराव की वजह से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हुई। नखासा बाजार में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैला और तीन फीट तक पानी सड़क पर जमा हो गया। घंटाघर के पास स्थित मोहल्ला रामनगर की गलियां जलमग्न रही। शहीद गंज, ओजपुरा, नवीन नगर, चंद्रनगर में भी सड़कों पर भारी पानी रहा। अहमद बाग जैसी पॉश कॉलोनी में भी सड़कें जलमग्न रहीं। हसनपुर में आईटीसी रोड के साथ नाला नहीं होने की वजह से गलियों में भारी जलभराव रहा। अनेक लोगों के घरों में पानी घुस गया। इतना ही नहीं, ऑफिसर्स कॉलोनी, पुलिस लाइन, कचहरी परिसर, औद्योगिक क्षेत्र में भी भारी जलभराव रहा। निगम के अधिकारी और वाहन पानी निकालने के लिए दिन भर दौड़ते रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर फैला कीचड़
शहर में करीब दो साल से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जगह-जगह सड़कों को खोदकर छोड़ा गया है। जहां बारिश की वजह से कीचड़ हो गया। वाहन तो दूर की बात लोगों के लिए पैदल तक निकलना मुश्किल रहा। कोर्ट रोड पर घंटाघर से कोर्ट रोड ओवरब्रिज तक कीचड़ रहा। वाहन चालकों को निकलने में परेशानी रही।


नगर निगम ने 301 नालों की सफाई कराई है, जिसमें कई जगहों पर नालों पर अतिक्रमण बाधा बना है। जहां अधिक जलभराव हुआ है, वहां भी अतिक्रमण ही वजह है। मंगलवार को सहायक नगरायुक्त और प्रवर्तन दल की टीम जगह-जगह पहुंची और जहां नालों में अवरोध हटवाया। मशीन से भी पानी निकलवाया। - डॉ. कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed