फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thirty villages remained without electricity for the entire day after the storm.

Saharanpur News: आंधी तूफान के बाद दिन भर बंद रही तीस गांवों की बिजली

Sun, 03 May 2026 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thirty villages remained without electricity for the entire day after the storm.
शाकंभरी/मिर्जापुर। आंधी और बारिश ने बेहट एवं मिर्जापुर बिजलीघर के देहात विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विद्युत उपकेंद्र बेहट के नौगांवा फीडर एवं मिर्जापुर से जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दिन भर ठप रही। रविवार सुबह 8.30 बजे आए आंधी तूफान और बारिश के बाद गुल हुई बिजली रविवार देर शाम सात बजे सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

बेहट बिजलीघर से जुड़े समसपुर, चक अबाबाकरपुर, रजापुर अलीपुरा, दुल्लागढ़, बेगपुर, काशीपुर, हसनपुर, दौड़बसी समेत नौ गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद दिन भर आपूर्ति नहीं आई। बिजली कर्मचारियों ने दिन भर की मशक्कत के बाद शाम 7 बजे आपूर्ति चालू की। दूसरी ओर मिर्जापुर बिजलीघर से जुड़े गांव खुवासपुर, ड़ाडल, पाडली, नौशेरा, कासमपुर आदि की बिजली आपूर्ति देर शाम चार बजे चल पाई। हालात यह हैं कि घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे चुके थे। भीषण उमस में पंखे बंद होने से बच्चे और बुजुर्ग बेहाल रहे। फ्रिज बंद होने से खाने-पीने का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा संकट पेयजल को लेकर है। बिजली न होने से नलकूप और सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाते हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई जगह हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे पेयजल को लेकर मारामारी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed