{"_id":"5ef8d6a68ebc3e4332365608","slug":"things-like-curfew-remained-in-the-great-prison-silence-on-the-streets-saharanpur-news-mrt4886594145","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबंदी में रहे कर्फ्यू जैसे हालात, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाबंदी में रहे कर्फ्यू जैसे हालात, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
सहारनपुर की सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अन लॉक पीरियड के दौरान दूसरे रविवार को भी महा बंदी का सिस्टम लागू रहा। इस बार सड़कों पर पहले से भी अधिक सन्नाटा रहा और अधिकतर बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात देखने को मिले। प्रमुख बाजारों के अलावा गलियां तक बंद मिलीं। रोडवेज बस अड्डे और कुछ अन्य जगहों पर ऐसे यात्री जरूर नजर आए जिन्हें अंबाला और लखनऊ सहित अन्य जगहों पर जाना था। मगर बसें और अन्य वाहन न मिलने के कारण वे काफी परेशान रहे।
शहर के प्रमुख बाजारों में शामिल कोर्ट रोड, लोहानी सराय, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, हौजरी मार्केट, प्रताप मार्केट, श्रीराम चौक, कुतुबशेर, गुरुद्वारा रोड, वुड कार्विंग बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के हालात रहे। जामा मस्जिद, मोर गंज, कक्कड़ गंज, नखासा बाजार आदि में भी सड़कें सूनी रहीं। इक्का-दुक्का लोग गलियों में ही दिखाई दिए।
कोरोना संक्रमण को देख जिला प्रशासन ने पिछले रविवार को ही महा बंदी का सिस्टम लागू किया था। इसमें बताया जिले में सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को लागू होने वाली साप्ताहिक बंदी की जगह अब इसी महा बंदी के निर्णय को लागू किया जाएगा। इसमें दूध, दवा और चिकित्सा की जरूरी सेवाओं को ही रखा, लेकिन पहली महा बंदी के दौरान कुछ व्यापारियों ने रोस्टर को लेकर अपनी आपत्ति जताई । महा बंदी के बाद तक कई बाजारों में व्यापारी इस मामले को लेकर आमने-सामने तक आ गए थे।
विज्ञापन
सड़कों पर वाहन नहीं, भटकते रहे कुछ यात्री
सहारनपुर। रोडवेज बस अड्डे, घंटाघर चौक सहित अन्य क्षेत्रों में कुछ लोग अंबाला, लखनऊ और अन्य जगहों पर जाना था, लेकिन उन्हें बसें और अन्य वाहन न मिलने के कारण परेशानी हुई। दूसरी ओर सड़कों पर मिले कुछ दुपहिया चालकों को सिविल और ट्रैफिक पुलिस से काफी उलझना पड़ा।
आगे भी समझदारी दिखाएं व्यापारी
सहारनपुर। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा महा बंदी के समय व्यापारियों और अन्य छोटे दुकानदार जिस तरह समझदारी दिखा रहे हैं। आगे के दिनों में भी उन्हें ऐसे ही अनुशासन और संयम से काम लेना चाहिए ताकि कोराना संक्रमण से नियंत्रण में मदद मिले।

हारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान नक्खासा बाजार में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान नेहारू मार्केट से लेकर लोहानी सराय पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान रेलवे रोड़ मन्दिर से लेकर मस्जिद तक पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान जेलचुंगी स्थित रोटरी चौक पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान फुव्वारा चौक जामा मस्जिद पर पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में महा लॉकडाउन के दौरान सड़को पर घूम रहे लोगो की चैकिंग करते यातायात कर्मी- फोटो : SAHARANPUR