फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thieves who came as customers blew 78 thousand

ग्राहक बनकर आए चोरों ने गल्ले से उड़ाए 78 हजार

Wed, 30 Jun 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves who came as customers blew 78 thousand
सहारनपुर। शहर में राकेश सिनेमा पटरी पर स्थित लोहा कारोबारी के यहां ग्राहक बनकर आए दो लोगों ने 78 हजार रुपये की नगदी उड़ा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कारोबारी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मिशन कंपाउंड निवासी राजेंद्र भाटिया लोहा कारोबारी हैं। उनकी राकेश सिनेमा पटरी पर दुकान, कार्यालय और गोदाम है। राजेंद्र भाटिया ने बताया कि बुधवार की सुबह दो व्यक्ति टपरी से उनके यहां लोहे की चादरें खरीदने आए थे, लेकिन वह थोड़ी देर में आने के लिए कहकर चले गए। दोपहर के समय वह कार्यालय में रखे गल्ले का ताला लगाकर किसी काम से कुछ देर के लिए बाहर चले गए। वह जब लौटे तो गल्ले के ताले टूटे मिले। उसमें रखी 78 हजार रुपये की नगदी गायब थी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो टपरी निवासी दोनों व्यक्ति गल्ले से पैसे निकालते हुए नजर आ रहे थे। घटना की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके साथ ही तहरीर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed