फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Thieves ransacked a house in Deoband again, stealing goods worth five lakh rupees.

Saharanpur News: देवबंद में चोरों ने फिर मकान खंगाला, पांच लाख की चोरी

Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked a house in Deoband again, stealing goods worth five lakh rupees.
देवबंद। नगर के वेद विहार में हुई 22 लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने अभी खुलासा भी नहीं किया। इसके दो दिन बाद चोरों ने खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ओर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली।
विज्ञापन

दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र निवासी मोहम्मद दानिश परिवार के साथ गागलहेड़ी के कैलाशपुर स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात के समय चोर सीढ़ी लगाकर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सवेरे जब दानिश वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन

दानिश के मुताबिक देखने पर पता चला कि चोर सड़क की तरफ बनी बैठक में खुले हाल (रोशनदान) से मकान में दाखिल हुए और घर में रखे आभूषण व करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरी से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए शीघ्र वारदात का खुलासा करने आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि दानिश की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed