फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   They were stealing the gate, on seeing the train they left it on the track and ran away

Saharanpur News: चोरी कर ले जा रहे थे गेट, ट्रेन देख ट्रैक पर छोड़कर भाग गए

Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
They were stealing the gate, on seeing the train they left it on the track and ran away
सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट रखने वाले आरोपी। स्त्रोत-जीआरपी
सहारनपुर। खानआलमपुरा यार्ड के पास टपरी-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट मिलने की घटना का जीआरपी ने राजफाश कर दिया है। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लोहे का गेट चोरी कर ले जा रहे थे। किसी के आ जाने से ट्रैक पर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

ऐसे समझें मामला : दरअसल, 31 दिसंबर 2024 की रात खानआलमपुरा यार्ड के पास टपरी-हरिद्वार के सिंगल रेलवे ट्रैक पर लोहे का गेट मिला था। तब गेटमैन को तेज धमाके की आवाज आई थी। रेलवे ट्रैक पर जाकर देखा तो लोहे का गेट पड़ा मिला था। इसके बाद गेटमैन ने कंट्रोल रूम और उच्च अधिकारियों को सूचना दी थी। आनंद विहार-कोटद्वार एक्सप्रेस को बीच में ही रोका गया था। गेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया था। ट्रैक पर गेट रखकर छिप गए थे खेतों में : सोमवार देर रात जीआरपी ने शेखपुरा कदीम के पास रेलवे ट्रैक से दो युवकों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान सोनू उर्फ खुर्शीद व वारिस निवासी मोहल्ला बड़ीतरफ गांव शेखपुरा कदीम के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि लोहे का गेट घटना से करीब 400 मीटर दूर निर्माणाधीन फार्म हाउस से चोरी किया था। इसके बाद दोनों घर की तरफ जा रहे थे। बीच में रेलवे ट्रैक था। जब रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो ट्रेन की आवाज सुनाई दी। लोहे के गेट को रेलवे ट्रैक पर ही रख दिया था । गेटमैन के आने पर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों का जीआरपी आपराधिक इतिहास खंगालने में लग गई है। पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले बदमाशों ने कहां-कहां घटना की है और गिरोह में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed