फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   They entered the house after terrorizing with pistols and knives and looted, one caught

Saharanpur News: तमंचों और चाकुओं से आतंकित कर घर में घुसकर लूट, एक पकड़ा

Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
They entered the house after terrorizing with pistols and knives and looted, one caught
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की ब्रज विहार काॅलोनी में तीन बदमाशों ने तमंचों और चाकुओं से आतंकित कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ले गए। हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को परिवार के सदस्यों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

मोहल्ब्रला बब्रज विहार काॅलोनी निवासी धनलाल मिश्रा ने बताया कि वह 24 मई की दोपहर तीन बजे अपने घर पर बैठा था। उसी समय तीन युवक किसी का पता पूछने लगे। वह पता बता रहे थे कि तीनों युवक घर में घुसकर गए। इसका विरोध किया तो पूरे परिवार को तमंचे व चाकुओं से आतंकित कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारियों को खंगाला। बदमाश सोने, चांदी और 8200 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

जैसे ही बदमाश घर से बाहर निकले तो परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया। इसी दौरान पड़ोसियों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अमित कुमार निवासी दरियापुर कलियर जिला हरिद्वार बताया। दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। जिनके नाम दीपक निवासी दरियापुर कलियर हरिद्वार और अंकित निवासी कपराना थाना नागल हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर उसके फरार साथियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed