फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   They are indebted but also wise, these are the people of Saharanpur

Saharanpur News: कर्जदार भी हैं, पर समझदार भी, ये हैं सहारनपुरवासी

Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
They are indebted but also wise, these are the people of Saharanpur
सहारनपुर। पुराने जमाने की एक कहावत है आज की बचत कल की कमाई। सहारनपुरवासी कहावत पर चलते हुए बचत तो कर रहे हैं। इसके साथ ही ऋण लेने में भी पीछे नहीं है। जून 2024 से लेकर जून 2025 तक में बैंकों में जमा बचत रकम के सापेक्ष लिए गए ऋण और पिछले तीन वर्षों का सीडी रेशियो (क्रेडिट-डिपोजिट) इस बात की तस्दीक कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में आमजन बचत करने के साथ बैंकों से ऋण लेने की आदत बन रही है। पिछले वित्त वर्ष में बैंकों में कुल 24370 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसी अनुपात में बैंकों ने 17265.85 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। यह अनुपात हर वर्ष बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में जिले के सीडी रेशियो में वृद्धि हुई है। बैंकों में डिजिटल क्रांति आने से इसका फायदा ग्राहकों को अधिक मिला है। कागजी कार्रवाई कम होने से ग्राहकों को ऋण आसानी से मिल जाता है। ऋण लेकर लोग अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। बैंकों ने ऋण की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए कुछ शर्तों में नरमी बरती है।
विज्ञापन

- पिछले तीन वर्षों का सीडी रेशियो
वित्त वर्ष 2021-22 में जिले में सीडी रेशियो 65.84 फीसदी था। वित्त वर्ष 2022-23 में 62.48 फीसदी रहा। 2023-24 में यह रेशियो बढ़कर 67.79 प्रतिशत तक पहुंच गया। वर्ष 2024-25 में यह रेशियो 70.85 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घर और पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या अधिक
बैंकों से लोन वाले ग्राहक घर बनाने के लिए सबसे अधिक लोन ले रहे हैं। घर बनाने के लिए अभी तक 7388 से लोगों ने करीब 1507 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। इसी तरह पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या 40,220 है। इन्होंने करीब 3316 करोड़ रुपये का ऋण लिया है।

- जून 2024 से जून 2025 तक बैंकों में जमा राशि और दिया ऋण (करोड़ रुपये में)
- जून 2024

जमा-22424.22

ऋण- 15633.23

----
सितंबर 2024

जमा- 23038.61

ऋण-16258.19

---
दिसंबर-2024

जमा- 23459.50

ऋण-16724.92

---
मार्च-2025

जमा-24370.85

ऋण- 17265.85

----
जून 2025

जमा-23388.78

ऋण-17208.27
-- वर्जन
जून 2024 के मुकाबले जून 2025 की तिमाही में बैंकों में जमा हुई राशि बढ़ी है। इसी के अनुपात में बैंकों ने ऋण दिया है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जिले के बैंकों का सीडी रेशियो 70.56 फीसदी रहा है। - कृशानु दास, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed