फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be separate counseling for junior teachers

जूनियर के शिक्षकों के लिए अलग से होगी काउंसिलिंग

Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
There will be separate counseling for junior teachers
सहारनपुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर सहारनपुर आए उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए अलग से काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग की तिथि भी बेसिक शिक्षा परिषद से ही फाइनल होगी। तब तक के लिए उन्हें इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत फरवरी 2021 में करीब सौ शिक्षक स्थानांतरित होकर सहारनपुर आए थे। तब से उन्हें कार्यालयों में अटैच किया हुआ था। बेसिक शिक्षा परिषद से 12 और 13 अक्तूबर को ही विद्यालय आवंटन के लिए काउंसिलिंग कराई है। कांउसिलिंग तो 12 अक्तूबर को ही होनी थी, लेकिन वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से काउंसिलिंग नहीं हो सकी थी। ऐसे में 13 अक्तूबर को दोबारा शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। 13 अक्तूबर को भी वेबसाइट नहीं खुलने की वजह से शाम पांच बजे के बाद ही काउंसिलिंग शुरू हो सकी। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक चली काउंसिलिंग में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को तो विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया था, मगर उच्च प्राथमिक के शिक्षकों को लौटा दिया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के आठ शिक्षक हैं, जिनकी काउंसिलिंग अलग से होगी। काउंसिलिंग की तिथि भी परिषद से ही जारी होगी। जैसे ही तिथि जारी होगी काउंसिलिंग कराकर विद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed