Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be power cuts ranging from one to four hours in several areas of the city.

Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में रहेगी एक से चार घंटे बिजली कटौती

Mon, 02 Nov 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
There will be power cuts ranging from one to four hours in several areas of the city.
सहारनपुर। शहर में सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों के चलते सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न इलाकों में एक से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि जैनबाग बिजलीघर से जुड़े वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती रहेगी। हाकिमपुरा बिजलीघर के गणपति विहार, गोपालपुरा, रामजानपुरा और विश्वास नगर फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। घंटाघर बिजलीघर के खानआलमपुरा फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे और एमजीएम रोड फीडर पर तीन से चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। अंबाला रोड बिजलीघर के गुरुद्वारा रोड फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे, ईदगाह रोड पर एक से दो बजे और ढोलीखाल पर तीन से चार बजे तक कटौती होगी।
विज्ञापन

मंडी समिति बिजलीघर के इंद्रा चौक फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे और बरेलियों का मदरसा फीडर पर तीन से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। आईटीआई-2 बिजलीघर के पैरामाउंट फीडर और मानकमऊ शहरी बिजलीघर के नवादा रोड फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed