फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be peace in the world by following the path of Brahma Baba

ब्रह्मा बाबा के बताए रास्ते पर चलने से होगी विश्व में शांति

Mon, 18 Jan 2021 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
There will be peace in the world by following the path of Brahma Baba
नवीन नगर स्थित ब्रहमाकुमारी आश्रम में सस्थापक ब्रहमा बाबा की पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्प अर्पित - फोटो : SAHARANPUR
ब्रह्मा बाबा के बताए रास्ते पर चलने से होगी विश्व में शांति
विज्ञापन

रामपुर मनिहारन। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 52वें अव्यक्त आवरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बीके संतोष दीदी ने प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें ब्रह्मा बाबा के बताएं रास्ते पर चलना है और विश्व में शांति लानी है। ब्रह्मा बाबा का अलौकिक नाम दादा लेखराज था। वह एक जौहरी थे।

कार्यक्रम में विद्युत विभाग के एसडीओ संजय कुमार ने ब्रह्मा बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बीके पूजा दीदी ने सभी को कॉमेंट्री के द्वारा शिव परमात्मा की अनुभूति कराई। बीके कोमल दीदी ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था का विस्तार 140 देशों में है। इस मौके पर बड़गांव से पधारे डॉ. विजेंद्र ने भी विचार रखे। बाद में भाई-बहनों को ब्रह्मा भोज कराया गया। इस अवसर पर बीके सुशील भाई, बीके नाथीराम, मदन गोपाल, डॉ. जनक, मास्टर बाबू राम, मोनू, कमलेश, जितेंद्र नंदपुर, अजब सिंह, श्यामवीर, विकास, राजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed