{"_id":"60d373568ebc3e348b79e2fa","slug":"there-will-be-only-one-internal-examination-the-question-paper-will-be-of-50-marks-saharanpur-news-mrt544035432","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही होगी आंतरिक परीक्षा, 50 अंक का होगा प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही होगी आंतरिक परीक्षा, 50 अंक का होगा प्रश्नपत्र
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के चलते एमए, एमएससी और एमकॉम के चौथे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू हो रही हैं। खास बात यह है कि केवल एक ही आंतरिक परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र 50 अंक का होगा। जेवी जैन कॉलेज ने आंतरिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो जुलाई से शुरू होंगी, जो सात जुलाई तक चलेंगी।
परीक्षा प्रभारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि परीक्षाएं दो, तीन, पांच और सात जुलाई को सुबह दस बजे से 11 बजे तक चलेंगी। एमए (हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र) तथा एमकॉम तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दो जुलाई, द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा तीन जुलाई तथा प्रथम प्रश्न पत्र पांच जुलाई को होगी। एमए चित्रकला के विद्यार्थियों की द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दो जुलाई तथा प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा पांच जुलाई को होगी। एमए (भूगोल) तथा एमएससी (रसायन एवं भौतिक विज्ञान) की चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा दो जुलाई, तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा तीन जुलाई, प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा पांच जुलाई और द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सात जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा संबंधी जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जा चुकी है। संबंधित विद्यार्थी निर्धारित समय, तिथि, स्थान और पेपर कोड के अनुसार उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हों।
----------
यह रहेगी अनिवार्यता
- मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना जरूरी।
- विद्यार्थी मास्क लगाकर आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
- विद्यार्थी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगे।
-----
बीएससी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के बीएससी कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 और 26 जून को सुबह नौ बजे से होंगी। 25 जून को बीसीएस- 304 लैब स्विचिंग थ्योरी एंड लॉजिक डिसिजन, बीसीएस- 504 लैब डीबीएमएस तथा बीसीएस- 505 लैब जावा प्रोग्राम की परीक्षा होगी, जबकि 26 जून को बीसीएस- 105 लैब एप्लाइड फिजिक्स, बीसीएस- 106 लैब कंप्यूटर फंडामेंटल्स तथा बीसीएस - 305 लैब डाटा स्ट्रक्चर की परीक्षा होगी। बीएससी कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा दो और पांच जुलाई को होंगी, जो हॉल - 2 में सुबह 10:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चलेंगी। बीएससी कंप्यूटर साइंस के चौथे सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं तीन और पांच जुलाई को सुबह 10:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होंगी। खास बात यह है एक ही आंतरिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
------
प्रयोगात्मक परीक्षा एक जुलाई को
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू हो रही हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि परीक्षा संबंधी तमाम जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर डाल दी गई है। संबंधित विद्यार्थी समय से पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों।