फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be many programs on the completion of eight years of Modi government

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर होंगे अनेक कार्यक्रम

Tue, 17 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
There will be many programs on the completion of eight years of Modi government
सर्किट हाउस में बैठक लेते भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, कार्यक्रम मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने जा रहे है और इस उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बूथ स्तर तक इन कार्यक्रमों को किया जाएगा। इस दौरान रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों का सम्मान किया जाएगा और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। इसी प्रकार बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर प्रतिदिन आठ घंटे रह कर सहभागिता करनी है। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजयुमो द्वारा इसी श्रृंखला में विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन और जिला स्तर पर गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी योग दिवस मंडल स्तर पर मनाया जाएगा। बैठक की महानगर अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक राजीव गुम्बर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, पूर्व विधायक जगपाल, केएल अरोड़ा, हेमंत अरोड़ा, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, नूतन शर्मा, गुरभेज सिंह पेजी, वर्षा चोपड़ा, गौरव गर्ग, रितिका शर्मा, किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed