फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be close competition, the competition will be interesting

Saharanpur News: कांटे की रहेगी टक्कर, दिलचस्प रहेगा मुकाबला

Sat, 27 Apr 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
There will be close competition, the competition will be interesting
चुनावी चर्चा: गांव नवादा भजडू में प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर चर्चा करते मतदाता
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में मतदान हुए एक सप्ताह बीत गया है। मतदाताओं को बेसब्री से अब मतणगना वाले दिन चार जून का इंतजार है। लोग प्रत्याशियों की हार-जीत के समीकरण लगा रहे हैं। कह रहे हैं कि दिलचस्प मुकाबला हुआ है। मतगणना वाले दिन कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 19 अप्रैल को हुए मतदान के एक सप्ताह बाद अमर उजाला टीम ने रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नैनखेड़ा के गांव नवादा भजडू में मतदाताओं का मिजाज जाना।
विज्ञापन

यहां देखा कि डाॅ. ओमकार सिंह के घेर में नौ से दस लोग बैठे हुए थे। इनमें भाजपा, बसपा और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी की हार जीत को लेकर बहस छिड़ी थी। डाॅ. ओमकार सिंह मतदान प्रतिशत के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे थे तो अंशुल चौधरी गठबंधन प्रत्याशी की विजय होने के समीकरण बता रहे थे। शिव कुमार और बिरम सिंह कह रहे थे इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला में हुआ। इसी तरह करणपाल सिंह व राजपाल सिंह सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान, देवबंद और बेहट के मतदान प्रतिशत के हिसाब से अपने समीकरण समझा रहे थे।
विज्ञापन

इनके अलावा संदीप चौधरी व अंकित चौधरी कैराना लोकसभा सीट पर भी प्रमुख दलाें के प्रत्याशियों की जीत की डगर आसान नहीं बता रहे थे। विरेंद्र सिंह और नाथीराम कश्यप कह रहे थे कि इस सहारनपुर सीट पर तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है। किसी भी प्रत्याशी के भारी मतों से जीतने की बात कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि, इस बार मतदाता भी चुप्पी साधे रहे। वोट किसे दिया है, यह भी खुलकर नहीं बोल रहे थे। इनका था कि मतगणना वाले दिन का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि, मुकाबला दिलचस्प हुआ है। इसके अलावा लोग पश्चिमी यूपी की अन्य लोकसभा सीटों पर चर्चा करते हुए नजर आए। किसकी सरकार बनेगी, इसको लेकर भी मतदाताओं के बीच बहस छिड़ी थी। लोगों में चुनाव और मतगणना को लेकर उत्साह नजर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed