फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be a workshop and computerized washing shed in the corporation's e-garage.

Saharanpur News: निगम के ई-गैराज में होगी वर्कशॉप और कंप्यूटराइज्ड वाशिंग शेड

Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
There will be a workshop and computerized washing shed in the corporation's e-garage.
सहारनपुर। नगर निगम ई-गैराज तैयार कर रहा है, जिसमें वाहनों की कंप्यूटराइज्ड धुलाई के साथ ही उनको ठीक करने के लिए वर्कशॉप भी होगी। जिसके बाद वाहनों को धुलाई और ठीक कराने के लिए बाहर के मिस्त्री या सर्विस स्टेशन पर नहीं ले जाना पड़ेगा, साथ ही यदि वाहन का कोई बड़ा और महंगा सामान बदला जाना है तो उसमें हेराफेरी की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी। ई-गैराज तैयार करने पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पास कचरा ढुलाई तथा उठान के लिए छोटे और बड़े करीब 150 वाहन हैं, जिनमें ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी, पोकलेन मशीन, छोटे वाहन आदि शामिल हैं। इन वाहनों के लिए अभी तक चहारदीवारी वाला खुला गैराज है, जिसमें वाहनों की धूप, बारिश से सुरक्षा नहीं रहती है। उनकी धुलाई के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। ठीक करने के लिए निजी मिस्त्री के पास वाहन जाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के तहत ई-गैराज तैयार कर रहा है, जिसमें वाहनों की नियमित धुलाई के लिए कंप्यूटराइज्ड वाशिंग शेड, ठीक करने के लिए वर्कशॉप होगी, साथ ही चालकों के आराम करने के लिए अलग से कमरा बनेगा। गैराज प्रभारी और लिपिक के लिए ई-ऑफिस होगा, साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वाहनों को खड़ा करने के लिए एक बड़ा भवन तैयार हो रहा है, जिसके लिए जून 2024 तक का समय रखा गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत ई-गैराज तैयार किया जा रहा है। जिसकी क्षमता 200 वाहनों को खड़ा करने की रहेगी। वर्कशॉप और वाशिंग शेड भी इसमें रहेगी।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed