फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be a PhD on the poetry of Dr Nawaz Deobandi, CCSU has given approval

Saharanpur News: डॉक्टर नवाज देवबंदी की शायरी पर होगी पीएचडी, सीसीएसयू ने दी मंजूरी

Fri, 22 Nov 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
There will be a PhD on the poetry of Dr Nawaz Deobandi, CCSU has given approval
देवबंद(सहारनपुर)। अदबी महफिलों की जान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रसिद्ध शायर डॉक्टर नवाज देवबंदी की शायरी और उनके व्यक्तित्व पर शोध किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सहारनपुर निवासी मोहम्मद हारुन को देवबंदी पर पीएचडी करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

मीठी जुबान, मुलायम लहजा और मोहब्बत की चाशनी में डूबी शायरी ख्याति प्राप्त शायर डॉक्टर नवाज देवबंदी की पहचान है। उनकी शायरी और शख्सियत को देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सहारनपुर के निशात रोड पीर वाली गली निवासी हाफिज अबरार अहमद के होनहार बेटे हारुन चौधरी को उनके व्यक्तित्व और शायरी पर पीएचडी करने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

हारुन यूनिवर्सिटी में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. असलम जमशेदपुरी की देखरेख में शोध पत्र तैयार करेंगे। वर्ष 2017 में भी हारुन डॉ. आसिफ खान की देखरेख में डॉक्टर नवाज पर स्नातकोत्तर का शोध लिखकर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल कर चुके हैं। डॉ. नवाज पर पीएचडी किए जाने की खबर से उनके प्रशंसकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed