{"_id":"64a9abe0b872def426073797","slug":"there-will-be-a-meeting-on-july-18-regarding-army-recruitment-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-5633-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सेना भर्ती को लेकर होगी 18 जुलाई को बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सेना भर्ती को लेकर होगी 18 जुलाई को बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के बाद जनपद में सेना भर्ती की तैयारी है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 18 जुलाई को संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस भर्ती में करीब 13 जनपदों के युवाओं के शामिल होने की संभावना है।
कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जनपद में सेना भर्ती कराने की तैयारी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के आठ से 28 अगस्त तक चलने की संभावना है। जनपद में काफी दिनों बाद हो रही सेना भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। युवाओं ने सेना में शामिल होने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।
उम्मीद की जा रही है कि इस सेना भर्ती में 13 जनपदों के करीब एक लाख अभ्यर्थी भागेदारी करेंगे। इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हापुड और गाजियाबाद जनपद शामिल हैं। अग्निवीरों की संभावित भर्ती को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि सेना भर्ती को लेकर 18 जुलाई को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें भर्ती की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। जिला प्रशासन सेना भर्ती को लेकर सभी व्यवस्थाएं चॉक चौबंद करेगा।