फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There were five families in Gujjar Rupdi vaccination

रूपड़ी गुर्जर में पांच परिवारों ने नहीं कराया टीकाकरण

Thu, 09 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
There were five families in Gujjar Rupdi vaccination
Examine DM - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छा आहार दें, जिससे बच्चा स्वस्थ रहे।  जिलाधिकारी पवन कुमार बुधवार को गोद लिए गांव चुन्हैटी गाड़ा और रूपड़ी गुर्जर में बच्चों का वजन करा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार दें, जिससे बच्चा स्वस्थ पैदा हो। बच्चा कुपोषित है तो उसे आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजें और संतुलित आहार दें। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक होना होगा। डीएम ने ग्राम रुपड़ी गुर्जर में बच्चों का वजन कराया।
विज्ञापन


गांव में अभी भी छह बच्चे कुपोषित मिले। जबकि असद नाम का एक और बच्चा अति कुपोषित मिला। जिसे डीएम ने तुरंत उपचार कराने के निर्देश दिए। पांच परिवार ऐसे मिले जिन्होंने अपने बच्चों को अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा ही नहीं और न ही टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने उनके परिजनों से बात की। बच्चों को गोद में लेकर उन्हें दुलार किया। उन्होंने परिजनों से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजने के लिए समझाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि दोनों डीएम के गोद लिए गांवों में 14 बच्चे कुपोषित थे। सिर्फ छह बच्चे रह गए हैं, वे भी शीघ्र ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed