फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There were 18 complaints related to drinking water, sewer, road and sanitation

Saharanpur News: पेयजल, सीवर, सड़क और स्वच्छता संबंधी 18 शिकायतें पहुंची

Wed, 30 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
There were 18 complaints related to drinking water, sewer, road and sanitation
नगर निगम में जनसुनवाई करती नगरायुक्त ग़जल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई शिविर में पेयजल, सफाई, सड़क, सीवर और नालियों संबंधी 18 शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक सात शिकायतें सड़क और चार शिकायतें अतिक्रमण संबंधी रही, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता के साथ समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी सतीश नरुला ने अतिक्रमण संबंधी शिकायत लेकर पहुंचे। वार्ड चार की मोनिका ने सड़क निर्माण में अतिक्रमण बाधक बनने की शिकायत की। वार्ड दो निवासी भूपेंद्र सिंह सैनी ने कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। नाजिरपुरा निवासी फूल सिंह ने पानी की टंकी को तुरंत चालू कराने की मांग की। प्रकाशपुरम कॉलोनी निवासी प्रमोद सैनी ने नाली सफाई के लिए तथा बलिया खेड़ी ब्लॉक के पीछे रहने वाले हिम्मत सिंह रावत ने भी गंदगी फैले होने की शिकायत की।
विज्ञापन

नखासा बाजार निवासी अरशद जमाल ने सीवर का ढक्कन लगाने, वार्ड 52 के राजीव ने स्पीड ब्रेकर लगवाने, चिलकाना रोड निवासी नवाजिश खान ने पुलिया ठीक कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए। वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय तथा गढ़ी मलूक निवासी विनय जोहर, सुपर विहार निवासी सतवीर सिंह, श्री रामपुरम निवासी विक्रम सिंह, यश विहार निवासी यशपाल सिंह, सड़क दूधली के राजकुमार तथा नवादा रोड के शहजाद मलिक ने सड़क निर्माण की मांग की। जन सुनवाई में अपर नगरायुक्त एसके तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed