{"_id":"65a9a56d2678582c070510e4","slug":"there-was-no-respite-from-cold-cold-wave-kept-sending-shivers-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-16812-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सर्दी से नहीं मिली राहत, शीतलहर छुड़ाती रही कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सर्दी से नहीं मिली राहत, शीतलहर छुड़ाती रही कंपकंपी
Fri, 19 Jan 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में घना कोहरे में वाहनों पर जाते लोग
सहारनपुर। घने कोहरे के साथ ही शीतलहर ने कंपकंपी बढ़ा दी है। सुबह 10 बजे तक इतना अधिक कोहरा रहा कि वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस होने के कारण लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दोपहर बाद निकली धूप भी लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं दिला पाई।
मौसम विभाग ने अभी कोहरा और सर्दी अधिक होने की संभावना जताई है। पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम बढ़ा है। हालत यह है कि सुबह के समय घना कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। सड़कों पर वाहन रेंगकर चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा रहा। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर से राहत नहीं दिला पाई। शाम होते-होते फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 2.5 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी इतना ही तापमान था।
सर्दी में स्वास्थ्य का रखें ध्यान
दिनोंदिन बढ़ती सर्दी से दिल व सांस के रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि इस मौसम में सांस के मरीजों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। थोड़ी सी भी दिक्कत हो तो चिकित्सक को दिखाना चाहिए।