फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was chaos in the village as soon as Rinku's body reached

गांव के बेटे की श्रीनगर में मौत से छाया रहा शोक

Tue, 05 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
There was chaos in the village as soon as Rinku's body reached
श्रीनगर के लाल चौक हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में सहारनपुर के नागल के भलस्वा क - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/नागल। श्रीनगर के लाल चौक के नजदीक हरि सिंह स्ट्रीट में हुए विस्फोट में सहारनपुर के रिंकू सिंह की मौत से गांव बेरी भलस्वा में शोक छाया रहा। दिन भर रिंकू के घर पर लोगों की भीड़ रही और ग्रामीण शव आने का इंतजार रहा। हालांकि शव के रात करीब नौ बजे गांव में पहुंचा। परिजनों का कहना है कि शव का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर थाना क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर निवासी इसम सिंह के 36 वर्षीय पुत्र रिंकू की श्रीनगर में आतंकवादी हमले में मौत हो गई थी। जैसे ही रिंकू की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो गांव में शोक व्याप्त हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। गांव के नट बिरादरी के बेटे की श्रीनगर में मौत होने की जानकारी होने के बाद मंगलवार को दिन भर रिंकू के घर पर भीड़ लगी रही। परिवार और गांव के लोग रिंकू के शव के आने का दिन भर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पिता इसम सिंह ने बताया कि रिंकू अपनी पत्नी राधा और सात साल के बेटे दीप के साथ काफी समय से श्रीनगर में रह रहा था और खिलौने बेचता था। रिंकू के चाचा विजय भी श्रीनगर में रहकर खिलौने बेचने का काम करते हैं। उन्हीं के साथ रिंकू भी काम करता था और किराए पर रह रहा था। रिंकू के साथ उसका भाई संदीप भी रहता था। जबकि रिंकू के दो भाई आजाद एवं बंटी चंडीगढ़ में काम करते हैं। इसम सिंह ने बताया कि रिंकू अपने परिवार के साथ त्योहारों पर गांव में आता था। होली पर रिंकू गांव में आया था और एक सप्ताह गांव में रहकर गया था। इसम ने बताया कि रिंकू का शव रात करीब नौ बजे गांव में पहुंचा। देरी होने के कारण अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद पहुंचे भलस्वा
बेरी भलस्वा के युवक रिंकू की श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में मौत हो जाने की सूचना मिलने पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।

श्रीनगर के लाल चौक हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों की ओर से ग्रेनेड हमले सहारनपुर के नागल के भलस्वा

श्रीनगर के लाल चौक हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों की ओर से ग्रेनेड हमले सहारनपुर के नागल के भलस्वा- फोटो : SAHARANPUR

श्रीनगर के लाल चौक हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में सहारनपुर के नागल के भलस्वा ग

श्रीनगर के लाल चौक हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में सहारनपुर के नागल के भलस्वा ग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed