फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a struggle between the players in the claw competition

Saharanpur News: पंजा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच हुई जोर-आजमाइश

Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
There was a struggle between the players in the claw competition
सहारनपुर। जिला स्तरीय पंजा (आर्म रेसलिंग) प्रतियोगिता का आयोजन आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में 300 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ियाें ने प्रतिभाग किया। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश करते हुए पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन भव्य जैन और खेल अधिकार अनिमेष सक्सेना ने किया। इसके बाद रविंद्र शर्मा और अमित चौधरी की देखरेख में प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं के 45 किलोग्रम भार वर्ग में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की अर्चिका पहले, जनता इंटर कॉलेज की नंदिनी दूसरे और इसी कॉलेज की सान्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 से 50 किलोग्राम में जनता इंटर कॉलेज की प्रिया पहले, न्यू ऐरा एकेडमी की शारिना दूसरे तथा जनता इंटर कॉलेज की वंशिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

50 से 55 किलोग्राम भार में जनता इंटर कॉलेज की भूमि सचदेवा ने पहला, कशिश ने दूसरा तथा सहारनपुर पब्लिक स्कूल की कनिष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 से 60 किलोग्राम भार में जनता इंटर कॉलेज की शबाना, आशा मॉडर्न स्कूल की सृष्टि तथा जस्सी ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में न्यू ऐरा एकेडमी की हुदा पहले, जनता इंटर कॉलेज की काजल दूसरे तथा न्यू ऐरा एकेडमी की अजेशा तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के मुकाबलों में अभिनव राणा ने पहला, फरदीन ने दूसरा तथा कुश और युगांक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुकाबले देर शाम तक चले। इस मौके पर मोहित शर्मा, रजत, आयुष, अभिषेक, राजेश, शेखर, अंतरिक्ष, आयुषी, निकिता, यश, गौरव, मुस्तकीम, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed