{"_id":"66e0959b03507a201f040104","slug":"there-was-a-scuffle-with-the-municipal-corporation-team-police-had-to-be-called-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-131169-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम की टीम के साथ हाथापाई, पुलिस बुलानी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम की टीम के साथ हाथापाई, पुलिस बुलानी पड़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। नालियों में गोबर बहाने वाली डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने इलाहीपुरा पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। डेयरी संचालकों ने टीम के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। ऐसे में निगम को पुलिस बुलानी पड़ी। नगर निगम ने 40 हजार रुपये का जुर्माना भी डेयरी संचालकों से वसूला।
नालियों में गोबर बहाकर शहर को गंदा करने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर निगम अभियान चलाता आया है। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में निगम अधिकारी मल्हीपुर रोड स्थित इलाहीपुरा पहुंचे तो डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ डेयरी संचालकों ने अपनी डेयरियों के दरवाजे बंद कर लिए। गोबर बहाने वाली दो डेयरियों पर जब एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया तो डेयरी संचालकाें ने निगम अधिकारियों पर दबाव बनाना शुरू किया।
इस पर डॉ. मिश्रा के निर्देश पर टीम ने पशुओं को जब्त करना चाहा तो डेयरी संचालक और उनके घरों की महिलाएं हाथापाई पर उतर आई। उन्होंने निगम टीम के साथ हाथापाई करने के साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अधिकारी द्वारा कोतवाली सदर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में डेयरी संचालक जुर्माना भरने को तैयार हुए। डॉ. मिश्रा ने दोबारा गोबर नालियों में पाए जाने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही पशुओं को जब्त किया जाएगा। निगम की टीम में प्रवर्तन दल के जवान, सफाई निरीक्षक अमित तोमर और सुपरवाइजर सोमपाल आदि शामिल रहे।