{"_id":"5f6ce4808ebc3ed3e272b325","slug":"there-was-a-lot-of-uproar-on-agriculture-bill-privatization-and-unemployment-saharanpur-news-mrt5029482103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयक, निजीकरण और बेरोजगारी पर खूब हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयक, निजीकरण और बेरोजगारी पर खूब हुआ हंगामा
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी।
- फोटो : SAHARANPUR
कृषि विधेयक, निजीकरण और बेरोजगारी पर खूब हुआ हंगामा
सहारनपुर। निजीकरण, कृषि विधेयकों और बेरोजगारी के मुद्दों पर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय से पैदल पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में काफी देर तक नारेबाजी और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों के मंडलायुक्त कार्यालय में प्रवेश करने से पहले ही सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया। प्रदर्शन खत्म होने तक दिल्ली रोड से लेकर कार्यालय तक भारी पुलिस बल तैनात रहा।
मंडलायुक्त कार्यालय पर यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे प्रस्तावित था। इसके चलते एक घंटा पहले से ही यहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित आजाद समाज पार्टी के कार्यालय पर पुलिस टीमों को लगाया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे कार्यकर्ता दिल्ली रोड से पैदल नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय की ओर चल पड़े। इस दौरान उन्होंने सरकारी सेवाओं में निजीकरण, संविदा कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित न होने, कृषि विधेयकों से किसानों को परेशानी, छात्रों को शिक्षा और रोजगार न मिलने सहित अन्य मुद्दों पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां समाज के हर वर्ग को मुश्किल में डाल रही हैं।
प्रदर्शनकारी जैसे ही मंडलायुक्त कार्यालय तक आए तो सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी खुद ही उनके बीच पहुंच गए। अंदर कार्यालय तक जाने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल मुख्य द्वार पर सतर्क रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए उनका ज्ञापन लिया। आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में भीम आर्मी के जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, जिला सचिव विजय गौतम, आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी विनोद तेजियान, जिलाध्यक्ष अनिल ओजस्वी, रोहित राज गौतम, कस्तूरी गौतम, प्रदीप जाटव, सतीश गौतम, टिंकू कपिल, विनोद प्रधान, सतीश रावत, फिरोज, गोविंद, शिवम आदि शामिल रहे।

मंडलायुक्त कार्यालय के द्वार तक पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेते सिटी मजिस्ट्?- फोटो : SAHARANPUR

भीम आर्मी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मंडलायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार ?- फोटो : SAHARANPUR

निजीकरण सहित अन्य नीतियों के विरोध में मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते भीम आर्मी और आजाद स?- फोटो : SAHARANPUR