फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a jam on Doon Highway throughout the day in Biharigarh

Saharanpur News: बिहारीगढ़ में दिन भर लगा रहा दून हाईवे पर जाम

Sun, 09 Jun 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
There was a jam on Doon Highway throughout the day in Biharigarh
बिहारीगढ़। साप्ताहिक अवकाश के चलते शनिवार को सुबह से ही कस्बे में जाम के हालात बने रहे। पूरा दिन वाहनों को रेंग कर निकलना पड़ा। इसके चलते वाहनों में बैठे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच मिनट के सफर में एक घंटे से भी ज्यादा वक्त लगा।
विज्ञापन

दरअसल, कस्बे में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दोनों तरफ वनवे से यातायात निकाला जा रहा है। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग जाता है। कई बार कार्यदायी संस्था के कर्मचारी निर्माण के दौरान हाइड्रा मशीन को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके बाद दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को भी उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते जाम लग गया। स्थिति यह थी कि एक-एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed