{"_id":"686d6ad1b0dad6d577075e1a","slug":"there-should-not-be-any-low-hanging-electric-wires-on-the-kanwar-route-keep-an-eye-on-the-height-of-the-dj-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-153596-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर नीचे न हों बिजली के तार, डीजे की ऊंचाई का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर नीचे न हों बिजली के तार, डीजे की ऊंचाई का रखें ध्यान
Wed, 09 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्य सचिव व डीजीपी ने कांवड़ यात्रा तैयारी के संबंध में वर्चुअल समीक्षा बैठक की। कलक्ट्रेट परिसर के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपर्क कराए जाने के लिए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह एवं डीजीपी राजीव कृष्ण ने वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के संबंध में आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने की तैयारी पहले ही कर ली जाए। यात्रा को सकुशल संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कावंड़ियों को मूलभूत सुविधाएं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर का पानी संतुलित रखने के निर्देश दिए, साथ ही नहर की पटरी आदि का मरम्मत कार्य समय रहते पूरा करने को कहा। एनएचएआई के अधिकारियों को कांवड़ रूट पर सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विद्युत निगम के अधिकारियों को मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत तार, पोल ट्रांसफार्मर आदि को दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। डीजे कांवड़ की ऊंचाई नियम अनुसार रखी जाए। डीजे कावड़ पर फूहड़ गाने न बजने पाए। भक्तों के लगने वाले सेवा शिविर तय किए गए मानकों के अनुसार संचालित हो। मार्ग पर कांवड़ियों का हेल्थ चेकअप किया जाए, साथ ही चिकित्सा शिविर भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से आह्वान किया कि वह अपने साथ पहचान पत्र अवश्य लेकर चले। डीजीपी राजीव कृष्ण ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी दो दिन के अंदर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से अवगत करा दें। उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। कोई भी मामला संज्ञान में आने पर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने सीमावर्ती जिलों से अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा को भव्य रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय, डीआईजी सहारनपुर मंडल अभिषेक सिंह भी वर्चुअल बैठक से जुड़े।