फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There should be no water logging at any cow shelter during the rainy season

Saharanpur News: बरसात में किसी भी गोआश्रय स्थल पर न हो जलभराव

Mon, 10 Jul 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
There should be no water logging at any cow shelter during the rainy season
- सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित आवेदन पत्रों पर तेजी से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात में किसी भी गोआश्रय स्थल पर जल भराव नहीं होना चाहिए साथ ही भूसा को भीगने से बचाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं।
सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित मासिक बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल, पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, पंचायत भवनों का अनुरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, मत्स्य पालन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, जनकल्याणकारी पेंशन योजनाएं, कन्या सुमंगला योजना, वृक्षारोपण, दुग्ध समितियों का गठन एवं पुनर्गठन, चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति, कौशल विकास मिशन, स्वरोजगार योजनाएं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आदि की बिन्दुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित आवेदन पत्रों पर जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। बरसात में किसी भी गोआश्रय स्थलों में ना तो भूसा भीगना चाहिए और ना ही पानी भरे। बरसात से होने वाले रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार रखी जाए। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभाग जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन अपने विभागीय पोर्टल पर अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। उन्होंने वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिए चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवनों के अवशेष कार्य को इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्माणाधीन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में वर्षा के दृष्टिगत भवन के आंतरिक भाग का कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार, प्रणय कृष्ण सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed