फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is pressure to sell the house, the car was vandalized

मकान बेचने का बना रहे दबाव, कार में की तोड़फोड़

Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
There is pressure to sell the house, the car was vandalized
-- डर की वजह से मोहल्ला छोड़ने को मजबूर पीड़ित परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर की शाकंभरी विहार कॉलोनी निवासी एक परिवार को मकान बेचने को मजबूर किया जा रहा है। आरोपी युवकों ने उनकी कार में तोड़फोड़ भी की है। डर की वजह से पीड़ित परिवार मोहल्ला छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाकंभरी विहार कॉलोनी निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि उसके पति तरुण शर्मा एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी करते हैं। वह रोजाना शाम के समय अपनी कार को घर के बाहर खाली पड़े प्लाट में खड़ी कर देते हैं। आरोप है कि कभी उनकी कार में तोड़फोड़ की जाती है तो कभी टायरों की हवा निकाल दी जाती है। आरोपी कार पर कूड़ा डालकर गंदा भी कर देते हैं। उन्हें कई दिनों से इसी तरह परेशान किया जा रहा है। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि वह लोग यहां से मकान बेचकर दूसरे जगह पर चले जाएं। आरोप है कि 23 जनवरी की रात भी कार में तोड़फोड़ की गई है। महिला ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस ने बाद में दोनों युवकों को छोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि डर की वजह से वह मोहल्ला छोड़कर जाने को मजबूर हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed