{"_id":"640e01f58eceb2a99f04cb17","slug":"there-is-no-water-in-the-taps-of-150-houses-since-15-days-saharanpur-news-c-14-1-150952-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 150 घरों की टोंटियों में 15 दिन से पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 150 घरों की टोंटियों में 15 दिन से पानी नहीं
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरकर लाती बच्ची।
डेरा इलाहीपुरा का मामला, दिन भर में एक या दो घंटे के लिए बेहद कम प्रेशर के कारण बन रहे हालात
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मियां शुरू होते ही महानगर में पेयजल की समस्या पनपने लगी है। जेवी जैन कॉलेज रोड से सटी डेरा इलाहीपुरा कॉलोनी के करीब 150 घरों की टोंटियों में बीते 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में नागरिकों जरूरी कार्य तक प्रभावित हो रहे हैं। लोग किसी तरह इधर-उधर से पानी लेकर काम चला रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में 15 दिन पहले तक पानी ठीक आ रहा था, लेकिन 15 दिन से स्थिति खराब है। कभी सुबह तो कभी शाम को एक से दो घंटे पानी आता है, वह भी बेहद कम प्रेशर के साथ। टोंटियोंं से पानी आने की बजाय केवल टपकता है। कई घर ऐसे हैं, जिन तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोग मस्जिद में लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं। सुबह और शाम के समय लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर मस्जिद में पानी लेने पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं, मोहल्ले में लगा सरकारी हैंडपंप भी कई साल से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
स्थानीय लोगों की बात
- दिव्यांग खुर्शीद ने बताया कि 15 दिन से पानी नहीं आने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद मस्जिद से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
- अली नवाज का कहना है कि पानी की समस्या अक्सर बनी रहती है। लेकिन पिछले कई दिन से अधिक समस्या है। एक या दो घंटे के लिए पानी आता है, वह नाकाफी है। ऐसे में हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है।
-अब्दुल रहमान ने बताया कि जो भी लोग ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, उन तक पानी नहीं पहुंचता है, क्योंकि पानी में प्रेशर बेहद कम है। उन्होंने विभाग पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
- मो. अयाज ने बताया कि पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने की वजह से लोग अपने जरूरी कार्य तक नहीं कर पा रहे हैं। नहाने और खाना बनाने तक में परेशानी हो रही है। डेेरा इलाहीपुरा में पानी की समस्या से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि 15 दिन से समस्या है तो शिकायत आनी चाहिए थी, लेकिन फिर भी अवर अभियंता को मौके पर भेजकर समस्या दिखवाई जाएगी। समस्या मिली तो उसे दूर कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
- आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग