{"_id":"607dc84a8ebc3ec36c7a8142","slug":"there-is-no-harm-in-performing-rosa-on-seeing-the-symptoms-of-corona-saharanpur-news-mrt5352010168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण दिखने पर रोजा कजा करने में हर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के लक्षण दिखने पर रोजा कजा करने में हर्ज नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक ने हेल्पलाइन के जरिये रोजेदारों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि पवित्र रमजान माह दूसरों के दुख-दर्द अहसास कराता है। कोरोना के लक्षण दिखने पर रोजा कजा (छोड़ने) करने में कोई हर्ज नहीं है।
सवाल : अगर किसी व्यक्ति को रोजे के दौरान कोरोना के लक्षण महसूस हों, तो वह क्या करे। - खालिद हसन, मुजफ्फरनगर
जवाब : यदि किसी व्यक्ति को किसी भी बीमारी या कोरोना के लक्षण जाहिर हों और डाक्टर रोजा रखने को मना करे, तो रोजा कजा करने में कोई हर्ज नहीं है। वह व्यक्ति ठीक होने पर छूटे रोजों की अदायगी करे।
सवाल : हमारे यहां कोरोना कर्फ्यू लग गया है। परिवार के सदस्य घर में नमाज-ए-जमात कर सकते हैं क्या। - अब्दुल्ला निवासी, ओखला दिल्ली
जवाब : घर में नमाज-ए-जमात हो सकती है।
सवाल- रोजे की हालत में मेरे हाथ में कील चुभ गई, जिससे काफी खून निकल गया। ऐसी सूरत में रोजा रहा या नहीं। - शाहिद अंसारी, मोहल्ला नूर बस्ती सहारनपुर
जवाब : यदि किसी व्यक्ति के कील चुभ जाए या चोट लगे तो रोजा नहीं टूटता।
इन नंबरों पर पूछ सकते हैं सवाल
रोजेदार दोपहर 12 से तीन बजे तक फोन नंबर 09897399207, 09557757705 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सवाल पूछ सकते हैं। दूरभाष नंबर 0132-2659848 पर भी फोन कर सकते हैं।