{"_id":"68ae10963472e0e4800e8313","slug":"there-is-no-evidence-of-the-allegation-of-demanding-money-in-the-name-of-reducing-tax-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-157242-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टैक्स कम कराने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप का सुबूत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टैक्स कम कराने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप का सुबूत नहीं
विज्ञापन
-पार्षद ने लगाया था टैक्स कम कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक में टैक्स विभाग के कर्मचारी पर टैक्स कम कराने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप लगाने वाला पार्षद सुबूत नहीं दे सका।
वार्ड नौ के पार्षद मोहर सिंह ने बोर्ड बैठक में आरोप लगाया था कि टैक्स कम कराने के लिए नगर निगम के किसी कर्मचारी द्वारा फोन पर रुपये की मांग की गई। नगर निगम ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को सुबूत देने के लिए नगर निगम बुलाया था, लेकिन पार्षद सुबूत नहीं दे सका। पार्षद ने लिखकर दिया कि भवन स्वामी के पास किस नंबर से कॉल आई थी यह पता नहीं है, क्योंकि मोबाइल में नंबर शो नहीं हो रहा है। इसके अलावा वह रुपये मांगने वाले कर्मचारी का नाम भी अधिकारियों को नहीं दे सका है। उधर, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा का कहना है कि उन्होंने भी पार्षद से सुबूत देने को कहा है, लेकिन सुबूत उनके पास नहीं है। ऐसे में किसी कर्मचारी को दोषी नहीं माना जा सकता। उन्होंने अपील की कि कोई भी नागरिक टैक्स कम कराने के झांसे में न आए। यदि टैक्स संबंधी कोई समस्या है तो अपनी बात सक्षम अधिकारी के समक्ष रखें।