फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is a PHC where the lock hangs as soon as the pharmacist goes on leave.

गजब है सिस्टम का हाल: एक पीएचसी ऐसी, जहां फार्मासिस्ट के छुट्टी जाते ही लटक जाता है ताला, लोग होते हैं परेशान

Sat, 03 Feb 2024 05:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Feb 2024 05:15 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर जिले में एक ऐसी पीएचसी है, जहां सिर्फ एक फार्मासिस्ट और दिव्यांग वार्ड बॉय ही तैनात है। हैरानी की बात यह है कि यदि फार्मासिस्ट को अवकाश पर जाना है तो पीएचसी पर ताला लटक जाता है।

विज्ञापन
There is a PHC where the lock hangs as soon as the pharmacist goes on leave.
सहारनपुर में पीएचसी पर लटका मिला ताला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन सहारनपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा कितनी बेहतर है इसकी बानगी कंबोह माजरा गांव की पीएचसी पर दिखाई देती है। हैरानी की बात यह है कि जिले की यह एकमात्र ऐसी पीएचसी है जो एक फार्मासिस्ट और दिव्यांग वार्ड बॉय के भरोसे है। फार्मासिस्ट यदि अवकाश पर है तो पीएचसी पर भी ताला लटक जाता है। शुक्रवार को भी दिन भर पीएचसी पर ताला लटका रहा।

विज्ञापन


दरअसल, पीएचसी में एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट के दो पद, कक्ष सेवक के दो पद, स्टाप नर्स के दो पद, लैब टेक्नीशियन का एक पद, सफाई कर्मचारी व चौकीदार का एक-एक पद स्वीकृत हैं। कर्मियों की कमी के चलते पिछले कई वर्षों से पीएचसी मात्र एक फार्मासिस्ट व दिव्यांग वार्ड बॉय के भरोसे चल रही है।

विज्ञापन

हालात यह है कि पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट को यदि अचानक अवकाश पर जाना पड़ जाए तो मजबूरी में गेट पर ताला लगाना पड़ता है। पीएचसी पर रोजाना 30 से 40 मरीज आते हैं। शुक्रवार को भी मरीज पहुंचे, लेकिन मेन गेट पर ताला लगा देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। उधर, फार्मासिस्ट सुशील कुमार ने बताया कि वह अवकाश पर है, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को पूर्व में ही दे दी थी।

ये गांव आते हैं पीएचसी के अंतर्गत
पीएचसी से क्षेत्र के गांव कम्बोहमजरा सहित रसूलपुर, कवादपुर, अलीपुरा, चकखीजरपुर, शेखपुरा, मंझाडी, मिल्कों, धौलरा, रसूली, कांसेपुर सहित यमुना के तटवर्ती अनेक गांव जुड़े है। पीएचसी पर तैनात स्टाफ के लिए अलग-अलग आवास भी बने हुए हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते सभी आवास खाली पड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

विज्ञापन

पूरे जिले में चिकित्सकों की कमी है। तैनात चिकित्सक या कर्मचारी के अवकाश पर जाने की दशा उसकी जगह आसपास के दूसरे स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ सहारनपुर

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed