{"_id":"65a1a00ce1857875cb0bff39","slug":"there-is-a-house-where-ram-jyoti-has-been-burning-for-34-years-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-16446-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक घर ऐसा भी, जहां 34 साल से जल रही है राम ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक घर ऐसा भी, जहां 34 साल से जल रही है राम ज्योति
Sat, 13 Jan 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर की आवास-विकास कॉलोनी में राम ज्योति के साथ रंजना अग्रवाल। स्त्रोत स्वयं
सहारनपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में राममय माहौल है। महानगर की आवास विकास कॉलोनी में भी एक ऐसा परिवार है, जिनके घर में पिछले करीब 34 साल से भगवान राम के नाम से राम ज्योति जल रही है। इस परिवार का दावा है कि 1990 में लाल कृष्ण आडवाणी की राम ज्योति यात्रा के दौरान देवबंद स्थित मंदिर से यह ज्योति ली गई थी, तभी से अखंड ज्योति चल रही है।
यहां बात कर रहे हैं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल की। उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार भगवान राम का भक्त है। 1990 में जिस समय यात्रा देवबंद पहुंची थी उस दौरान वह परिवार के साथ देवबंद में रहते थे। तभी उनकी पत्नी रंजना अग्रवाल ने मंदिर से यह ज्योति लेकर घर में स्थापित की थी, साथ ही संकल्प लिया था कि जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा तब तक इस ज्योति को प्रज्ज्वलित रखेंगी। बेटे अधिवक्ता तुषार अग्रवाल ने बताया कि अगर उनकी माता रिश्तेदार या अन्य काम से घर से बाहर रहती है तो ज्योति प्रज्ज्वलित रखने के लिए किसी की जिम्मेदारी पहले ही तय कर देती है, तभी घर से निकलती हैं। 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा उसी दौरान आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में इस ज्योति को विधि-विधान के साथ पूर्ण विराम दिया जाएगा।