फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There Dnwarsha on Dhanteras

धनतेरस पर हुई धनवर्षा

Tue, 10 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर-देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर-देवबंद Updated Tue, 10 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
शहर में धनतेरस पर प्रमुख बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। त्योहारी उत्साह में सुबह से देर रात तक बाजारों में ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, क्रॉकरी, कारें, बाइकें, स्कूटी, मोबाइल आदि से लेकर जुड़े घरेलू सजावट के सामानों की जमकर खरीदारी हुई। कारोबारियों का अनुमान है कि धनतेरस पर शहर के बाजारों में करीब 25 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा। सबसे अधिक खरीदारी आटोमोबाइल और ज्वैलरी के लिए की गई।
विज्ञापन

शहर में कोर्ट रोड, लिंक रोड, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, नया बाजार, घंटाघर, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट सहित अन्य तमाम बाजारों में लोग सुबह से देेर रात तक खरीदारी करते रहे। धनतेरस पर अपने बजट के हिसाब से मध्यम वर्ग से लेकर संभ्रांत परिवारों के लोगों ने सोने, चांदी और डायमंड की ज्वैलरी, सोने, चांदी के बर्तन, स्टील के बर्तन, सिक्के, प्लास्टिक के क्राकरी उत्पाद, कारें, बाइकें, स्मार्टफोन, घड़ियां लैपटॉप, एलईडी टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान सहित अन्य तरह के आइम्स की जमकर खरीद की। तनिष्क शोरूम के स्वामी आशीष गुप्ता और सर्राफा कारोबारी रामरामजीव सिंघल के मुताबिक शहर के ग्राहकों के साथ ही देहात और कस्बों से आने वाले ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए करीब देर रात तक दस करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि कारोबार काफी अच्छा रहा। लिंक रोड स्थित सैमसंग प्लाजा के स्वामी राजीव सचदेवा ने बताया कि शहर और आसपास के कस्बों के ग्राहकों से  इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का करीब चार करोड़ का कारोबार हुआ है। बिजली कारोबारी आशीष कुमार के अनुसार इलेक्ट्रिाक्स में सबसे अधिक लड़ियां, लाइटिंग आइटम्स, रंग बिरंगे डेकोरेटेड आइटम्स की अधिक मांग रही। स्वाति होंडा शोरूम के स्वामी निपुण जैन ने बताया कि अकेले उनके शोरूम में ही 25 कारें बिकी, जबकि दुपहिया वाहन 350 से ज्यादा बिके। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर ही कुल 100 से ज्यादा कारें और लगभग 1500 से अधिक दुपहिए वाहनों की बिक्री रही।
विज्ञापन

देवबंद में धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्कों और नए बर्तनों की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर नए बर्तन और सोना-चांदी खरीदने को शुभ माना जाता है। अधिकांश लोग पूरे साल इसी दिन का इंतजार करते हैं। सोमवार को धनतेरस होने के कारण बर्तन बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस प्रशासन ने भी बढ़ती भीड़ को देख दुपहिया और चार पहिया वाहनों के बाजारों में घुसने पर पाबंदी लगा दिया। बर्तन विक्रेता विवेक तायल ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले बर्तनों के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े हुए हैं। इसके बावजूद लोग नए बर्तनों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, सर्राफ शिवकुमार वर्मा व पवन शर्मा ने बताया कि सोने के अलावा सिक्के भी खूब बिके हैं। ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट पैक लोगों की खास पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed