{"_id":"614f65c58ebc3e0b4b4c9398","slug":"there-are-security-arrangements-but-negligence-is-more-saharanpur-news-mrt557863576","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के इंतजाम हैं पर लापरवाही ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के इंतजाम हैं पर लापरवाही ज्यादा
विज्ञापन
दीवानी कचहरी न्याय भवन
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली के रोहिणी स्थित न्यायालय परिसर में शुटआउट हुआ। बदमाश हथियार लेकर ही न्यायालय परिसर तक पहुंच गए थे। जबकि न्यायालयों में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने की व्यवस्था है और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए जाते हैं। कुछ ऐसी ही लापरवाही सहारनपुर के न्यायालय परिसर में भी हो रही है। क्योंकि यहां आने जाने वालों की कोई चेकिंग तक नहीं हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह मेटल डिटेक्टर तो लगे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा उनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को दीवानी कचहरी परिसर में सुरक्षा इंतजाम को परखा तो यही स्थिति सामने आई। पेश है रिपोर्ट...
दोपहर: 12:10 मिनट
दीवानी कचहरी के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन वह अंदर जाने वालों की चेकिंग नहीं कर रहे थे। पास में ही लगी मेटल डिटेक्टर मशीन का भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। लोग बेरोकटोक अंदर जा रहे थे।
दोपहर 12: 25 बजे
कचहरी परिसर के सभी कैमरे चलते हुए मिले, लेकिन कोर्ट के कमरों के आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे। यह स्थिति तब है, जब पूर्व में यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
दोपहर 12:40 बजे
कचहरी परिसर में बार रूम के पास लगी मेटल डिटेक्टर मशीन पर सुरक्षाकर्मी तैनात मिला, लेकिन यहां आने-जाने वालों को बिना चेकिंग के ही जाने दिया रहा था। इसी तरह सिविल कोर्ट की तरफ लगी मेटल डिटेक्टर मशीन पर भी ऐसी स्थिति नजर आई है।
आए दिन होती थी बाइक चोरी
दीवानी कचहरी परिसर से बड़ी संख्या में वाहन चोरी हो चुके हैं, लेकिन सीसीटीवी लगने के बाद इन घटनाओं पर अंकुश लगा है। कई अधिवक्ताओं के भी वाहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है। पुलिस ज्यादातर वाहन बरामद नहीं कर पाई है।
हो चुकी हैं कई वारदात
- पिता-पुत्र कचहरी परिसर में जिंदा जलाया गया था।
- कचहरी में धार्मिक स्थल के निकट एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ था।
- सदर हवालात में भी कई बार बंदियों के बीच संघर्ष हो चुका है।
- 1997 में खानआलमुपरा निवासी हिस्ट्रीशीटर शौकत सदर हवालात से फरार हुआ था। इसके बाद 20 से अधिक ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
- करीब तीन माह पूर्व पेशी पर लाते हुए एक बंदी फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था।
पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है। अगर कहीं कोई खामी है तो उसको भी दूर किया जाएगा। कचहरी परिसर में पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात हैं। - राजेश कुमार, एसपी सिटी

दीवानी कचहरी- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी न्याय भवन के बाहर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी न्याय भवन के बाहर लगा कैमरा- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी गेट तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR