{"_id":"60903dee8ebc3ea1d8673a2b","slug":"then-the-village-government-will-run-highly-educated-saharanpur-news-mrt5369486123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षित चलाएंगे गांव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षित चलाएंगे गांव की सरकार
विज्ञापन
सहारनपुर। यह अच्छी खबर है कि इस बार ग्राम पंचायत की सरकार को उच्च शिक्षित चलाएंगे। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों में काफी लोग ऐसे हैं जो पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट हैं, जबकि इंटरमीडिएट, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी की शिक्षा वाले भी काफी हैं। निरक्षर श्रेणी वाले सबसे कम प्रत्याशी जीते हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो मई की सुबह मतगणना शुरू हुई जो रातभर जारी रहने के बाद सोमवार (03 मई) को भी चलती रही। जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें मतदाताओं का नजरिया भी जाहिर हुआ। क्योंकि मतदाताओं ने अपनी पहली पसंद पढ़े लिखे लोगों को बनाया। यह बात अलग है कि ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव में व्यक्ति तौर पर प्रत्याशी को देखकर वोट दिया जाता है, जिस कारण कई बार अच्छी शिक्षा हासिल करने वाले पिछड़ भी जाते हैं। इस चुनाव में जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें विजयी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा इंटर, हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल की शिक्षा हासिल करने वालों की है।
पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट वाले विजेता प्रत्याशी
ग्राम पंचायत इस्माईलपुर माजरा से नीरज कुमार, ढोला माजरा से पूजा चौधरी, बिलासपुर से प्रियंका चौधरी, शीतलाखेड़ा से शीतल, थरौली से रीटा चौधरी सहित अन्य कई विजेता प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा हासिल किए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत पठेड से सोनी, शेखुपुर छाछरेकी से राहुल कुमार, घलौली से मोनु कुमार जटौला दामोदरपुर से मोनू कुमार, साढौली दुलीचन्दपुर से वैभव और तिवडा जुनारदार से रेणु सहित अन्य कई विजेता प्रत्याशियों ने ग्रेजुएट की शिक्षा हासिल की हुई है।