फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... Then Sunderlal Bahuguna reached Saharanpur by bus

...तब बस से सहारनपुर पहुंचे थे सुंदरलाल बहुगुणा

Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
... Then Sunderlal Bahuguna reached Saharanpur by bus
सहारनपुर। प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की सादगी और समर्पण के भाव सहारनपुर वालों ने भी देखा है, जब वह एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए बस से सहारनपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम आयोजक उन्हें बस स्टैंड से कार में बैठाकर कार्यक्रम स्थल ले गए थे।
विज्ञापन

यह बात 05 जून 2001 की है। गांधी पार्क के सामने जनमंच प्रेक्षागृह में स्वर्गीय मनमोहन नाथ गर्ग की स्मृति में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को विशिष्ट अतिथि बुलाया गया था। कार्यक्रम के संयोजक रहे विधायक संजय गर्ग ने बताया कि सुंदरलाल बहुगुणा की सादगी देखते ही बन रही थी, क्योंकि वह बस में सवार होकर साधारण व्यक्ति की तरह सहारनपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम में जब उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विचार रखे तो हर कोई उन्हें गंभीरता से सुन रहा था। क्योंकि वह उस समय के हालातों और भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थे और कहते थे कि इंसान ने यदि खुद नहीं बदला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुआ तो भविष्य में इसके परिणाम घातक होंगे। वह कहते थे कि आज पौधे लगाने की बात हो रही है, लेकिन जब पेड़ों को काटा जाता है तब कोई कुछ नहीं बोलता। यदि पेड़ों को काटने से रोका जाए तो फिर पौधे लगाने की जरूरत ही क्यों पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed